Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गोरखपुर के माथाबारी गांव पहुंचे वायु सेना प्रमुख एपी सिंह, ग्रामीण विद्यार्थियों से की मुलाकात


भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने गुरुवार को गोरखपुर के ग्राम माथाबारी का दौरा किया है। वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह का ये प्रेरणादायी दौरा शिक्षा, ग्रामीण विकास, युवा आकांक्षाओं, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा देने वाला रहा। इस अवसर पर उन्होंने रामाश्रय ग्राम विकास केंद्र एवं सरस्वती गुरुकुल का भ्रमण किया तथा विद्यार्थियों, बच्चों और ग्रामीण समुदाय के साथ आत्मीय एवं सार्थक संवाद किया। कार्यक्रम में 50 से अधिक गांवों से आए विद्यार्थी एवं ग्रामीण सहभागी बने।

वायु सेना के चीफ एपी सिंह के दौरे का प्रमुख आकर्षण ग्रामीण बालिकाओं के लिए स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी ‘वाग्देवी-ज्ञानवर्धन केन्द्र’ का उद्घाटन रहा। यह केंद्र ग्रामीण बेटियों को आधुनिक डिजिटल संसाधनों, पुस्तकों, ज्ञान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ‘वाग्देवी-ज्ञानवर्धन केन्द्र’ को केवल एक डिजिटल पुस्तकालय के रूप में नहीं, बल्कि ग्रामीण बालिकाओं के सपनों, प्रतिभा, आत्मविश्वास और संभावनाओं को नई उड़ान देने के माध्यम के रूप में विकसित किया गया है।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वायु सेना प्रमुख ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं है। शिक्षा के साथ संस्कार, चरित्र, अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव विकसित होना भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपनी भारतीय पहचान पर गर्व करने तथा स्वयं को जिम्मेदार एवं सच्चे भारतीय नागरिक के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से जेन अल्फा के बच्चों एवं युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है और आज की पीढ़ी तकनीकी युग में आगे बढ़ रही है, लेकिन तकनीकी दक्षता के साथ मानवीय मूल्यों, संवेदनशीलता और मजबूत चरित्र का होना भी उतना ही आवश्यक है।

सरस्वती गुरुकुल के विद्यार्थियों ने शिक्षा, जीवन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और भविष्य से जुड़े अनेक जिज्ञासापूर्ण एवं विचारोत्तेजक प्रश्न वायु सेना प्रमुख के समक्ष रखे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सहजता, विनोद और रोचक उदाहरणों के माध्यम से उत्तर दिया। उनके संवाद ने जटिल विषयों को भी बच्चों के लिए सरल और सहज बना दिया। यह संवाद विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा।

वायु सेना प्रमुख ने युवाओं से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, उसके लिए रणनीति बनाकर अनुशासित ढंग से निरंतर प्रयास करने और कठिन परिस्थितियों में भी अपने संकल्प से विचलित न होने का आह्वान किया। उन्होंने सफलता के मूल मंत्र के रूप में ‘एक सपना, एक लक्ष्य, एक प्रतिबद्धता और एक उद्देश्यपूर्ण जीवन’ की भावना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण समुदाय को भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा एकजुटता, सामाजिक सद्भाव, ईमानदारी, अनुशासन और कानून के प्रति सम्मान जैसे मूल्यों को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल किसी एक संस्था या वर्ग का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |