लखनऊ: चलती कार में लगी भीषण आग, जलकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
August 07, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बीकेटी थाना क्षेत्र लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर देर रात चलती कर में अचानक से आग गई। कार पूरी तरह से धू धू जलती रहीं थीं,आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें सवार युवक की जलकर मौत हो गई। आल्टो कार संख्या यूपी 32 सी एस 0626 लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रही थी। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में हाईवे पर पहुंचते ही कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार कुछ ही देर में पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझने से पहले ही कार में सवार युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवे पर बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही कार में आग लगने के कारणों की जांच कर रहीं हैं।
