लखनऊ। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (स्ब्ज्ैस्) के निदेशक मंडल की 51वीं बैठक शुक्रवार शाम मंडलायुक्त (अध्यक्ष) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित ट्रांसपोर्ट, एलडीए और पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक मे निर्णय लिया गया कि सिटी बस सेवा की आय बढ़ाने और यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित सभी रूटों का पुनर्मूल्यांकन और अध्ययन किया जाएगा। मार्च 2026 से जुलाई 2026 तक के बस संचालन और आवंटित बजट के सापेक्ष प्राप्त परिणामों की समीक्षा की गई, जिसे बोर्ड ने संतोषजनक पाया। पिछली बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों पर हुई प्रगति और अनुपालन की रिपोर्ट अधिकारियों द्वारा बोर्ड के समक्ष रखी गई।
