संग्रामपुर: ओपीएस के लिए निकली मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा
August 20, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई संग्रामपुर के सभी महिला सहित 51 सफाई कर्मियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग के लिए ब्लॉक संग्रामपुर से जिला मुख्यालय गौरीगंज के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक समर्थन के लिए एक मोटरसाइकिल यात्रा निकाली। जो करीब 11 ब्लॉक मुख्यालय संग्रामपुर से ब्लॉक इकाई संग्रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता की अगुवाई में निकाली गई। ब्लॉक अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई संग्रामपुर हरिशचंद्रगुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने और पुरानी पेंशन बहाली की न्याय संगत मांग को शांतिपूर्ण ढंग से जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा में संग्रामपुर क्षेत्र की 6 महिलाएं सहित 51 सफाई कर्मी शामिल हुए।
