जगदीशपुर: करंट लगने से दुकानदार की मौत
August 20, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। बीती रात बरसात होने पर पन्नी बांधते समय करंट की चपेट में आकर दुकानदार की मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को जिला भेजा । थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के अंतर्गत ग्राम पूरे गरीब दास टांडा वारिस गंज थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक निवासी मनीष कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष जो वारिस गंज चैराहा जामों रोड फ्लाइओवर के पास मोमोज की दुकान लगाता था बरसात होने पर बगल जिस लोहे की छड़ में पन्नी बांध रहा था उसमें करंट उतर आया था जिसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेजा । इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
