Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः पानी में डूबा गरीबों का पुरवा


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौली बड़गांव की गरीबी का पुरवा में भारी बारिश और उचित जल निकासी के अभाव के कारण सड़कों और गलियों में पानी भर गया है जिससे ग्रामीणों के आने-जाने बच्चों को स्कूल जाने और गंभीर बीमारियों के फैलने का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण  विजय कुमार सिंह ने बताया कि गांव में पक्की नालियों का न होने और साफ सफाई के अभाव में नालियों में कचरा फंस जाने के कारण जल भराव हो गया है। जगन्नाथ वर्मा ने बताया कि गरीबों का पुरवा गांव के बीच जाने वाला रास्ता बढई पुर  होते हुए नहर के पटरी के रास्ते मधुपुर खदरी संपर्क मार्ग पूरी तरह जल भर गया है। राजेश वर्मा ने मांग की तत्काल प्रशासनिक सहायता मिले जिससे पानी निकासी की व्यवस्था हो सके। तुलसीराम वर्मा , मिठाई लाल वर्मा, रामदेव वर्मा, पप्पू वर्मा कालिका वर्मा हरकेश वर्मा सही समस्त ग्राम सभा के लोगों ने इस समस्या निवारण की प्रशासन से मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में ब्लॉक के कर्मचारी द्वारा लापरवाही बढ़ती जा रही है जिसके कारण गांव का  विकास रुका हुआ है और समस्या उजागर हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |