Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने जन सहयोग कार्यालय पर फहराया तिरंगा! राष्ट्रगान के साथ गूंजे भारत माता के जयकारे, बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद


पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अपने जन सहयोग कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को नमन किया। ध्वजारोहण के दौरान जन सहयोग कार्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इसके बाद भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर वंदे मातरम का भी उद्घोष किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |