Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः नगर पंचायत बरखेड़ा में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर! अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने किया ध्वजारोहण, बोले -शहीदों के त्याग से मिली आजादी की रक्षा करना हम सभी का दायित्व


बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने विधिवत ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज फहराते ही पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासद श्रीपाल, मो. इलियास, कमरूल हसन, नफीस अहमद, मो. इमरान, नरेश कुशवाह, श्री कृष्ण भारती एवं प्रवेश जोशी सहित नगर पंचायत का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। लेखाकार नफीस अहमद, टैक्स लिपिक महेश भोजवाल, गौशाला प्रभारी देवकीनंदन, नामित सभासद जगदीश भोजवाल एवं लक्ष्मीकांत भोजवाल के अलावा चेयरमैन प्रतिनिधि, संजू यादव, उत्तम अग्रवाल, संतोष भारती और सूरजपाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।उन्होंने कहा कि आज देश जिस स्वतंत्रता और गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे असंख्य वीरों का संघर्ष और बलिदान है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए।

अध्यक्ष ने कहा कि शहीदों के आदर्शों को केवल स्मरण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश के लिए सकारात्मक कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने नगरवासियों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने तथा बरखेड़ा के विकास में मिलकर सहयोग करने का आह्वान किया।उन्होंने सभी नगरवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की तरक्की, खुशहाली और मजबूत लोकतंत्र के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। समारोह के दौरान नगर पंचायत परिसर में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण देशभक्तिमय बना रहा। सैकड़ों नागरिकों की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |