Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: भारी बारिश! कंपोजिट विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिरी



शुकुलबाजार/अमेठी। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ठाकुरगंज इंदरिया की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय दीवार गिरी, उस समय उसके आसपास कोई छात्र-छात्रा या ग्रामीण मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।विद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिए बनी बाउंड्री वॉल गिरने से स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो गई है। दीवार गिरने के बाद विद्यालय परिसर पूरी तरह खुल गया है, जिससे आवारा पशुओं के प्रवेश और विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सूरज प्रकाश ने बताया कि  घटना की सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी है।उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार की नींव कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह अचानक ढह गई। उन्होंने शीघ्र नई बाउंड्री वॉल का निर्माण कराए जाने की मांग की है ताकि विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पुनः बहाल हो सके और बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |