Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: बारिश का कहर! कच्चा मकान ढहा, 6 सदस्यीय परिवार बेघर


तिलोई/अमेठी। जिले के तिलोई ब्लॉक अंतर्गत पूरे इच्छाराम पंडित का पुरवा गांव में बुधवार की मध्य रात्रि को लगातार बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया।इस हादसे में घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गए। हालांकि, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।यह मकान कुलदीप नारायण मिश्रा के पुत्र जयप्रकाश मिश्रा का था। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। उनके परिवार में दो नाबालिग बेटियां और एक पुत्र सहित कुल छह सदस्य हैं।मकान ढहने के बाद यह परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और उनके पास अस्थायी झोपड़ी बनाने तक की भी व्यवस्था नहीं है।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राजस्व विभाग की टीम भेजकर क्षति का आकलन करने की मांग की है।उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि उन्हें इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके।इस मामले में उपजिलाधिकारी तिलोई अरूणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित हल्का लेखपाल से मौका मुआयना करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर पीड़ित परिवार की हर संभव सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |