वारिसगंज: श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
August 06, 2026
वारिसगंज/अमेठी। सावन के पावन माह में अमेठी जिले के कटारी गांव से श्रद्धालुओं का जत्था बाबा वैद्य नाथ धाम के लिए रवाना हुई श्रद्धालु गाजे बाजे और आतिशबाजी करते हुए हर हर महादेव के जय कारे के साथ कटारी की गली को जय भोले मय कर दिया।समाज सेबी और प्रधान प्रतिनिधि राहुल मिश्रा ने दिव्यता और भव्यता के साथ कांवड़ियों पर जगह जगह पुष्प वर्षा करते हुए मिष्ठान खिला कर उत्साहित किया। इस मौके पर गांव के सैकड़ों महाकाल के भक्त कावड़ यात्रा में शामिल हुए।
