Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः देश भक्ति के रंग में रंगा ठाकुरगंज! बीएलएस इंटर कॉलेज के बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा


लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देशप्रेम और आपसी एकता का संदेश फैलाने के लिए बुधवार को ठाकुरगंज स्थित बीएलएस इंटर कॉलेज से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया।

यह भव्य यात्रा बीएलएस इंटर कॉलेज से शुरू होकर ठाकुरगंज चैराहा और घास मंडी चैराहा होती हुई वापस विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे और देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा।

यात्रा का सबसे मुख्य आकर्षण विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे रहे, जिन्होंने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की वेशभूषा धारण की थी। भारत माता की वेशभूषा मे फलक, सरोजिनी नायडू की वेशभूषा मे अलीशा इस्लाम,रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा मे जिक्रा,महात्मा गांधी की वेशभूषा मे असीम,नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वेशभूषा मे साहिल खान और उनके हाथ में थमे तिरंगे ने वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति का मन मोह लिया।

इस यात्रा में विधायक डॉ. नीरज बोरा के साथ कई स्थानीय नेताओं और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया, जिनमें विवेक सिंह तोमर, राम अवतार कन्नौजिया, पार्षद सी.बी. सिंह, पार्षद अनुराग मिश्रा, दया पांडे, सतीश शर्मा और दुर्गेश पांडेय प्रमुख थे।

कार्यक्रम को सफल और अनुशासित बनाने में विद्यालय के मैनेजर संदीप साहू, निदेशक प्रदीप साहू, प्रधानाचार्य रवि किशोर गौतम, वाइस प्रिंसिपल रोमा जाफरी व उमा शर्मा सहित सभी शिक्षकों और वॉलिंटियर्स ने अहम भूमिका निभाई। विद्यार्थियों के इस अनोखे उत्साह ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |