कन्नौज विधानसभा के मानीमऊ एवं छिबरामऊ विधानसभा के तालग्राम-गुरसहायगंज मंडलों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ कन्नौज विधानसभा के मानीमऊ मंडल तथा छिबरामऊ विधानसभा के तालग्राम एवं गुरसहायगंज मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आम जनमानस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तालग्राम मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीर सिंह भदौरिया जी ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक यात्रा में शामिल हुए और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
वहीं गुरसहायगंज मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व छिबरामऊ विधानसभा की विधायक दीदी अर्चना पांडे जी ने किया। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मानीमऊ मंडल में विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत जी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस में राष्ट्रध्वज के प्रति गौरव और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मयंक गुप्ता, विपिन तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता, राजेश राजपूत, पुच्ची ठाकुर, आशीष भदोरिया, सानू पटेल, मुनीष मिश्रा, कुलदीप दोहरे, जोगेंद्र कमल, अनिल दोहरे, इतेंद्र राजपूत, राजू वर्मा, रामबाबू कटियार, श्याम दुबे, जीतू तिवारी, धु्व गुप्ता, धर्मेंद्र कौशल, अंशुल मिश्रा, संजीव गुप्ता, राजीव ठाकुर, विशाल दुबे, हरिवक्स सिंह, समेत मंडलों के सम्मानित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा।
