सिंहपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों के किनारे मिला बुजुर्ग का शव
August 11, 2026
सिंहपुर/अमेठी। थाना क्षेत्र शिवरतनगंज के दादूपुर गांव निवासी मथुरा यादव 70का शव कई दिनों के बाद थाना मोहनगंज क्षेत्र के कुटमरा नहर के किनारे सुनसान झाड़ियों में मिला जिनकी शिनाख्त दादूपुर निवासी मथुरा यादव70 के रूप में की गई कई दिन पूर्व पारिवारिक जनों ने बुजुर्ग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी काफी खोजबीन के बाद कुटमरा गांव के निकट नहर के किनारे राहगिरो ने सुनसान झाड़ियां में एक लाश पड़ी देखी सूचना पर पहुंची मोहनगंज पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पारिवारिक जनों को सूचित किया बुजुर्ग की ला श देखकर पारिवारिक जनों में कोहराम सामच गया वहीं पुलिस प्रशासन ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस साक्ष्य जुटा रही है इस घटना से पारिवारिक जनों का कहना है बिना बताए हुए यह घर से बाहर निकल गए थे वहीं थाना अध्यक्ष शिवरतनगंज दयाशंकर मिश्र ने बताया पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है आगे की विधिक कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
