Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: न्यायालय के आदेश पर अवैध अतिक्रमण हटाया! राजस्व व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खलिहान व तालाब की भूमि कराई कब्जामुक्त


शुकुलबाजार/अमेठी। ग्राम सिधौली में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया। कार्रवाई तहसीलदार राहुल सिंह के नेतृत्व में की गई। मौके पर लेखपाल राम समुझ और राजस्व निरीक्षक संतराम सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। वहीं पुलिस टीम में  उपनिरीक्षक प्रेमनाथ समेत पुलिसकर्मी तैनात रहे। टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया। स्पॉट नोट के अनुसार, ग्राम सिधौली में खलिहान की भूमि गाटा संख्या 679, रकबा 0.777 हेक्टेयर तथा तालाब की भूमि गाटा संख्या 705, रकबा 0.066 हेक्टेयर पर अवैध अतिक्रमण का मामला था। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही और न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। कार्रवाई के बाद सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |