Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: नाली बना ग्रामीणों के रास्ते का मुसीबत,नाली रही है अधूरा


राजगढ़/मिर्जापुर। ग्राम निधी व समाज कल्याण विभाग से हो रहा नाली का निर्माण बारिश के मौसम में ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत। राजगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत लहौरा में हो रहा नाली का कार्य। ग्रामीणों का आरोप है कि यह नाली का कार्य लगभग पांच-छह महीने से चल रहा है लेकिन अभी तक निर्माण का कार्य पुरा नही हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी बारिश हो जाती है तो बच्चों को स्कूल व हम ग्रामीणों को मजदूरी करने के लिए जाने में काफी कठिनाईयों का समना करना पड़ जाता है।जिसकी शिकायत ग्राम सचिव सौरभ पाण्डेय व सहायक विकास अधिकारी (प०) श्री कृष्ण उपाध्याय तथा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से भी शिकायत किया गया, लेकिन अधिकारीगण जैसे अपने कान में तेल डालकर बैठे रहे सुनने को तैयार नहीं, हम मजदूर लोग नाली व सड़क बनवाने को लेकर जाए तो जाएं किसके पास ब्लॉक से लेकर जिले तक समस्त कर्मचारी शिकायत सुनने को तैयार नहीं, हम मजदूर व्यक्ति अगर मजदूरी करने ना जाए तो हम अपने परिवार के भरण पोषण कैसे करेंगे, लेकिन जाए तो जाए कैसे जब-जब बारिश होती है तब तब हम लोग को नन्हे मुन्ने बच्चों को लेकर डर हो जाता है कि हम सब अगर मजदूरी करने चले गए तो नन्हे मुन्ने बच्चे कभी भी बन रही नाली के गड्ढे में गिर सकते हैं उनको चोटे आ सकती हैं, इसी बात को लेकर डर सताए बना रहता है। यह मामला राजगढ़ ब्लॉक ग्राम पंचायत लहौरा के कोल व सरजन बस्ती का है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |