Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: 01 अवैध पिस्टल व 01 तमंचा मय कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार


मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही व अवैध असलहाध्शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में सोमवार को उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह व उप निरीक्षक गणेश पाण्डेय मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत ग्राम अकोढ़ी स्थित गौरीशंकर मंदिर के पास से मोटर साइकिल सवार संदिग्ध 02 अभियुक्तों 1.राघवेन्द्र यादव पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव निवासी बभनी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 2. राजेश यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी रमईपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अदद अवैध पिस्टल 32 बोर मय 01 कारतूस (.32 बोर) व एक अवैध तमंचा मय कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |