लखनऊ।कोलकाता नगर निगम की दो सदस्यीय टीमकृआईएएस अधिकारी सुभाषिनी ई. और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर देबाशीष हलदारकृने बुधवार को लखनऊ की ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था का अध्ययन करने के लिए दौरा किया। टीम ने शिवरी प्रोसेसिंग साइट पर जाकर लिगेसी वेस्ट के बायोरेमेडिएशन और फ्रेश वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की पूरी प्रक्रिया देखी।
लखनऊ नगर निगम प्रतिदिन 2550 मीट्रिक टन क्षमता वाली 3 यूनिटों के जरिए शहर के पूरे फ्रेश वेस्ट का वैज्ञानिक प्रसंस्करण कर रहा है। अब तक 18.49 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट और लगभग 3.45 लाख मीट्रिक टन आरडीएफ (त्मनिेम क्मतपअमक थ्नमस) का निस्तारण किया जा चुका है। फ्रेश वेस्ट से बनने वाली कंपोस्ट को बाजार मांग के अनुसार ग्रैन्यूल फॉर्म में तैयार किया जा रहा है। टीम ने सीएनडी वेस्ट कलेक्शन पॉइंट्स, वार्डों में चल रहे इलेक्ट्रिक वाहनों और चार्जिंग स्टेशनों का भी निरीक्षण किया।
अधिकारियों के अनुसार, दोनों नगर निगमों के बीच तकनीकों का यह आदान-प्रदान कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर सुधार लाने में मदद करेगा।
