Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: अवैध वकील चैंबरों पर चलेगा बुलडोजर! नगर निगम ने दिया 29 अगस्त तक का अल्टीमेटम, 30 से आर-पार की कार्रवाई


लखनऊ।राजधानी में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर कड़ा रुख अपना लिया है। इस बार नगर निगम का श्बुलडोजरश् अवैध रूप से बनाए गए वकील चैंबरों और अस्थायी कब्जों को ध्वस्त करने की तैयारी में है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 30 अगस्त को सुबह 11 बजे से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नगर निगम की टीम ने पहले ही कार्रवाई के दायरे में आने वाले सभी अवैध निर्माणों, अस्थायी चैंबरों और कब्जों पर लाल निशान लगा दिए हैं। इसके साथ ही मौके पर नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं। प्रशासन ने कब्जाधारकों को हिदायत दी है कि वे 29 अगस्त तक स्वयं अपने अवैध निर्माण हटा लें। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि 29 अगस्त की तय सीमा के बाद किसी भी स्थिति में अतिरिक्त समय या मोहलत नहीं दी जाएगी। 30 अगस्त की सुबह 11 बजे से सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध, हंगामे या प्रशासनिक बाधा से निपटने के लिए नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने इस संबंध में लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।

प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कार्रवाई के दौरान यदि किसी ने बाधा उत्पन्न करने या हंगामा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानून के तहत बेहद सख्ती से निपटा जाएगा। इसके अलावा, यदि अभियान के दौरान नगर निगम की गाड़ियों, मशीनों या अन्य सरकारी संसाधनों को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी और हर्जाना संबंधित कब्जाधारकों की होंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |