Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लोहे की ग्रिल पर गिरी फूल तोड़ने गई बच्ची, हाथ में घुस गया सरिया


ओडिशा के पुरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पूजा के लिए फूल तोड़ने गई एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक बच्ची फूल तोड़ने के लिए पेड़ के ऊपर चढ़ी थी। इसी दौरान फूल तोड़ने की कोशिश के दौरान पैर फिसलने की वजह से वह एक लोहे की ग्रिल वाले गेट पर गिर गई। इससे लोहे की ग्रिल का सरिया उसके हाथ में घुस गया। यह घटना डेलांग थाना क्षेत्र के जमुना गांव में हुई।

जानकारी के मुताबिक, घायल बच्ची की पहचान सुप्रिया राय के रूप में हुई है। सुप्रिया खुदुरुकुनी पूजा के लिए फूल इकट्ठा करने गई थी। जिस जगह फूल थे, वहां का गेट बंद था। गेट बंद होने के कारण सुप्रिया फूलों तक पहुंचने के लिए दीवार पर चढ़ गई। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई और लोहे की ग्रिल का एक सरिया उसके हाथ में घुस गया। हादसे के बाद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी जानकारी दी। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बच्ची को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रिल को काटकर बच्ची को रेस्क्यू किया गया। इस दौरान ग्रिल बच्ची के हाथ में ही फंसी रही। इसके बाद सुप्रिया को इलाज के लिए पास के जटनी अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि जटनी के अस्पताल में बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे बाद में एम्स भुवनेश्वर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके हाथ में घुसे लोहे के ग्रिल के सरिए को बाहर निकाला। फिलहाल बच्ची को इलाज के लिए AIIMS भुवनेश्वर में ही भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची के हाथ में लोहे की ग्रिल घुसी हुई है। वहीं एक अन्य वीडियो में परिजन उसे कंधे पर बैठाकर ले जाते हुए दिखे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |