संग्रामपुर: बीडीओ कक्ष छोड़ पूरे भवन में टपकता है पानी
August 06, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बरसात के मौसम में ब्लॉक संग्रामपुर भवन की छत टपकती रहती है जिसके कारण ब्लॉक परिवार व फरियादियों को पानी में चलना पड़ता है। ब्लॉक पर सफाई कर्मचारी द्वारा लगातार वाइपर से साफ सफाई करता रहता है जिसके कारण पानी पूरा तरह भर नहीं पाता है। टाइल्स की फर्स पर कर्मचारी व फरियादियों का चलना भी मुश्किल हो गया है। कम्प्यूटर कक्ष हो या पंचायती राज सभी विभागों के कक्ष में पानी टपक रहा है। गुरुवार की बरसात ने पूरे ब्लाक भवन को पानी -पानी कर दिया बरसात के कारण भले ही खंड विकास अधिकारी व अन्य अधिकारी देरी से आयें हो लेकिन उनको पानी से टपकती छत के नीचे ही बैठकर काम करना पड़ रहा है। ब्लॉक की व्यवस्था दयनीय हो चुकी है पूरा भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। फिलहाल ब्लॉक संग्रामपुर के कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे है कुछ लोगों ने बताया कि छत पर कंक्रीट में मौसम बदलने से दरारे पड़ सकती है। कुछ ने छत पर पानी जमा होने का कारण बताया। जिससे कारण छत व लीवर पूरी तरह सीलन के कारण टप -टप टपक रही है।
