Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः हमारी खबर का हुआ असर! जेसीबी से हटाई गई सड़क किनारे झाड़ियां


संग्रामपुर/अमेठी। जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की परंपरा को कायम रखते हुए दैनिक समाचार पत्र विधान केसरी की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्मित सैंठा-लोहिया नगर मार्ग पर सड़क किनारे उगी खतरनाक झाड़ियों को आखिरकार विभाग द्वारा हटा दिया गया है। सैंठा-लोहिया नगर मार्ग पर पिछले काफी समय से सड़क के दोनों ओर जंगली बबूल और घनी-कंटीली झाड़ियां बेतहाशा बढ़ गई थीं। 


झाड़ियों के फैलने के कारण 22 फीट चैड़ी यह मुख्य सड़क सिकुड़कर महज 10 फीट की रह गई थी। स्थिति यह थी कि सामने से आने वाले वाहन चालकों को मोड़ पर रास्ता दिखाई ही नहीं देता था, जिसके चलते आए दिन छोटे-बड़े सड़क हादसे हो रहे थे। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ था। क्षेत्रीय ग्रामीणों की इस गम्भीर समस्या को विधान केसरी ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपते ही लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और अधिकारियों ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मौके पर जेसीबी मशीन भेजकर धानापुर चैराहे से लेकर पूरे तालुकदार चैराहे तक सड़क किनारे उगी सभी झाड़ियों और बबूल के पेड़ों को हटवाकर सफाई अभियान चलाया गया। विभाग के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी अधिकारी शैलेंद्र सिंह के कड़े निर्देशों पर यह सफाई कार्य शुरू कराया गया है। सड़क चैड़ी और साफ होते ही इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने समस्या का त्वरित समाधान होने पर श्विधान केसरीश् समाचार पत्र का आभार व्यक्त किया और लोक निर्माण विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |