Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: पेट्रोल लेकर डीएम कार्यालय पहुंची महिला, मचा हड़कंप


संग्रामपुर/ अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सोनारी कला पलये गांव निवासी हीरावती पत्नी टिंकू मंगलवार को अपने बच्चों के साथ पेट्रोल लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गईं। महिला के पेट्रोल लेकर पहुंचने की जानकारी होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। एलआईयू इंस्पेक्टर राम अकबाल सिंह तत्काल महिला के पास पहुंचे और समझा-बुझाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद महिला को जिलाधिकारी से मिलवाया गया।महिला ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुराना खंडहरनुमा मकान गाटा संख्या 1352 पर करीब 50 वर्षों से कब्जा चला आ रहा है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक उक्त भूमि आबादी में दर्ज है और वर्तमान में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। बरसात के मौसम में मकान गिरने से जान-माल का खतरा बना हुआ है।हीरावती ने आरोप लगाया कि वह अपने मकान का निर्माण कराना चाहती हैं, लेकिन गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग, जिनमें राधेश्याम पुत्र सुकई का नाम भी प्रार्थना पत्र में दर्ज है, निर्माण कार्य में अनाधिकृत रूप से हस्तक्षेप कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसे मकान निर्माण और रहने-सहने में जबरन रोका जा रहा है तथा मारपीट पर आमादा होने की स्थिति पैदा की जा रही है।महिला ने बताया कि उसके पास रहने के लिए कोई अन्य साधन नहीं है और जर्जर मकान कभी भी गिर सकता है। उसने जिलाधिकारी से स्थानीय स्तर पर जांच कराकर विपक्षी को निर्माण कार्य में बाधा डालने से रोकने तथा अपना मकान बनवाने की अनुमति सुनिश्चित कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संग्रामपुर थाना प्रभारी को महिला की शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिला शांत हुई और वापस लौट गई।


संग्रामपुर क्षेत्र की महिला ने लगाया निर्माण कार्य में अवरोध और दबंगई का आरोप, डीएम ने थाना प्रभारी को दिए कार्रवाई के निर्देश

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |