Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संग्रामपुर के अधिकतर अन्त्येष्टि स्थल निष्प्रयोज्य


संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र में अधिकांश अन्त्येष्टि स्थल और श्मशान घाट  की स्थिति दयनीय व  जर्जर हो चुकी है। रखरखाव के अभाव शेड, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण ये स्थल अंतिम संस्कार के लिए लगभग निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं लाखों करोड़ों की लागत से बनाए गए अंत्येष्टि स्थल का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। संग्रामपुर क्षेत्र में लगभग एक दर्जन अंत्येष्टि स्थल बनाए गए हैं जिसमें एक दो छोड़कर सभी अंत्येष्टि स्थल पूरी तरह निष्प्रयोज्य हो चुका है। संग्रामपुर क्षेत्र में मधुपुर खदरी - कसारा -पतापुर व भवसिंहपुर छोड़ सभी श्मशान घाट निष्प्रयोज्य हो चुके हैं। जिसमें सोनारीकनू-मड़ौली - गोरखा पुर -भैरोपुर सहित दर्जनों श्मशान घाट पूरी तरह जर्जर हो गये है। ग्रामीणों ने बताया कि बैठने के लिए शेड, पीने का पानी शौचालय और स्नानागार जैसी जरूरी सुविधा होनी चाहिए लेकिन अन्त्येष्टि स्थल की स्थितियां है कि दाह संस्कार के लिए मार्ग तक नहीं बना हुआ है। उनका कहना है कि प्रकाश व्यवस्था की भी आवश्यकता रहती है। लेकिन देखा जाए की मड़ौली - सोनारीकनू पूरी तरह से समाप्त हो चुका है वहीं गोरखापुर - भैरोपुर में मरम्मत की आवश्यकता है। संग्रामपुर क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारी के नजरांदाज का परिणाम है कि आज संग्रामपुर क्षेत्र में लाखों करोड़ों की लागत से बने अन्त्येष्टि स्थल जनहित के लिए नहीं साबित हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |