संग्रामपुर: चण्डेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटरी पर
August 17, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया चिकित्सा की अनुपस्थिति लगातार झेल रहा है अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लाने के लिए जिले के सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह अथक प्रयास से चिक चिकित्सीय व्यवस्था पटरी पर आ गई है। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में लगभग 50 मरीज का इलाज हुआ जिसमें 20 मरीजों की लैब के तहत जांच की गई स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे चिकित्सक डॉ धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि आज लगभग 50 मरीज का इलाज केंद्र पर किया गया इसमें दो मरीज को पुराने पर्चे पर दवा दी गई। इनमें दो गर्भवती महिलाओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सोमवार को ओपीडी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में डॉ धीरेंद्र, काजल नायक शीलू सिंह, वह आशीष कुमार उपस्थित रहे
