Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः परिषदीय विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति सराहनीय


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को नागपंचमी को लेकर अधिकारिक अवकाश नहीं हुआ लेकिन कुछ विद्यालय में बच्चों ने खुद छुट्टी कर दी लेकिन संग्रामपुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय जोगा -अम्मरपुर में पढ़ने की रुचि रखने वाले लगभग 60 बच्चे विद्यालय में आकर पढ़ाई की। प्रधानाध्यापक अरूण कुमार द्विवेदी ने बताया का मां सरस्वती की कृपा से हमारे विद्यालय के बच्चे अनावश्यक छुट्टी नहीं करते हैं। संग्रामपुर क्षेत्र के लगभग 90 फीसदी विद्यालयों में बच्चों की संख्या नाम मात्र की रही वहीं कुछ विद्यालय में जीरो रही।जोगा- अम्मरपुर में बच्चों को पढ़ने का अच्छा वातावरण दिया गया जिसका परिणाम यह है कि अनावश्यक छुट्टी बच्चों द्वारा नही की जाती है। शंकरपुर - खौपुरबुजुर्ग - चण्डेरिया -मोहनपुर- आदि विद्यालयों में संख्या नाम मात्र की रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |