लखनऊ: नहर में गिरकर एलआईसी एजेंट की मौत पर पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
August 16, 2026
आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व बेटी को स्कूल से घर लेकर जाते समय एक एलआईसी एजेंट अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हो नहर में जा गिरा था और उसकी बेटी व बाइक सड़क पर गिर गया था जिससे एजेंट की मौत हो गई थी।मृतक के पिता ने बेटे की अंतिम क्रिया के बाद शनिवार को मानक नगर थाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए है। कन्नौसी खुशी विहार कॉलोनी में रहने वाले मृतक एजेंट के पिता शंकरलाल कुशवाहा के अनुसार उनका 49 वर्षीय बेटा रवि कुमार कुशवाहा 10 अगस्त की सुबह करीब 11रू30 बजे अपनी बेटी वर्षिता कुशवाहा को अवध कोलिजिएट स्कूल, पारा कैम्पस से स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर खुशी बिहार कालोनी, कनौसी की तरफ लेकर आ रहा था भारतीय रेल परिवहन संस्थान की तरफ मुड़ते ही साइट से एक अज्ञात वाहन बाइक सवार तेजी से निकला और उसकी बाइक का पिछला हिस्सा मेरे पुत्र रवि कुमार कुशवाहा के हैंडिल से टकरा गया जिससे उनके बेटे की बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे उनका बेटा और पोती नहर की तरफ गिर गये । नहर का किनारा टूटा होने के कारण रवि कुमार पानी भरी नहर में गिरकर गहरे पानी मे चला गया और साथ ही बेटे का मोबाइल फोन भी नहर में गिर गया । पोती वर्षिता कुशवाहा गड्ढे मे नहर के किनारे फंस गयी। वहां मौके पर कुछ लोगो ने पोती को गड्ढे से निकाल लिया। लगभग दो घंटे के बाद एसडीआरएफ ने उनके बेटे को नहर से बाहर निकाला और लोक बंधु अस्पताल भेज दिया जहाँ पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पिता की शिकायत पर मानक नगर पुलिस ने शनिवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
