Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग,आठ दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू


आलमबाग। आलमबाग क्षेत्र के तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार देर रात पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गया। आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठ रहीं आग की ऊंची-ऊंची लपटों और घने धुएं ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल मच गया।हालात उस समय और गंभीर हो गए, जब दमकल कर्मियों को पता चला कि आग के नजदीक केरोसिन, पेट्रोल और पेंट से भरे कंटेनर रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने बिना देर किए मोर्चा संभाल लिया। घने गहरे धुएं के बावजूद दमकलकर्मियों ने सर्वप्रथम फैक्ट्री में घुस कैरोसिन,पेट्रोल और पेंट के कंटेनरों पर पानी का छिड़काव कर ठंडा करने में जुट गए और चारों ओर से घेरा बंदी कर विकराल आग पर पानी का छिड़काव शुरू किया गया ताकि आग की लपटे कंटेनरों तक न पहुंच सके अन्यथा स्थिति और भयावह हो सकती थी ।फैक्ट्री के आसपास की स्थिति को देखते हुए बगल की फैक्ट्री की छत को भी फायर फाइटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया। दमकलकर्मी छत पर पहुंचे और वहां से आग के मुख्य बिंदु पर फोम की बौछार शुरू की। नीचे से पानी और ऊपर से फोम की बौछार के बीच आग को चारों तरफ से घेरने का प्रयास किया गया। गनीमत रहा कि जिस समय फैक्ट्री में आग लगी उस समय फैक्ट्री बंद रहा और फैक्ट्री कोई कर्मचारी या लेबर मौजूद नहीं था जिससे किसी प्रकार का जनहानि नहीं हो सका। ऐतिहातन मौके पर एसडीआरएफ की यूनिट को भी बुलाया गया जो किसी भी स्थिति में लड़ने के लिए तैयार थी। आलमबाग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस आग से कितना नुकसान हुआ है अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सका है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |