संग्रामपुर: बुजुर्ग महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर
August 04, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के डेहरा विशेषरगंज निवासी बुजुर्ग महिला सड़क दुघर्टना में घायल हो गयी एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुजुर्ग महिला इमामुलनिशा पत्नी शौकत अली उम्र 65 वर्ष अपने पति शौकत अली की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर अमेठी - किठावर मार्ग से होते हुए डेहरा विशेषरगंज आ रहीं थीं कोरारी के पास निर्माणाधीन पुल के नजदीक पड़ी गिट्टियों पर मोटरसाइकिल फिसल गई जिससे पीछे बैठी बुजुर्ग महिला इमामुलनिशा घायल हो गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य तय केंद्र संग्रामपुर में एम्बुलेंस के माध्यम से घायल महिला को लाया गया जहां चिकित्सकों के उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
