Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सीएचसी का गावी संस्था ने वैर्चुअल माध्यम से की समीक्षा


संग्रामपुर/अमेठी।  मंगलवार को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर का जिनेवा( स्विट्जरलैंड) स्थिति गावी द वैक्सीन एलाइंस संस्था की डाक्टर तृप्ति शर्मा ने  बच्चों के लिए जीवन - रक्षक टीकों की पहुंच स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर वैर्चुअल माध्यम से समीक्षा की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने समीक्षा के बाद बताया कि   जिनेवा(स्विट्जरलैंड) की गावी एक प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य और टीकाकरण गठबंधन है जो मुख्य रूप से बच्चों के लिए जीवन - रक्षक टीकों की पहुंच और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का काम करती है उसी संस्था द्वारा नवजात शिशुओं के देखभाल व टीकाकरण के लेकिन जिनेवा स्विट्जरलैंड मुख्यालय से डॉ तृप्ति शर्मा द्वारा वैर्चुअल माध्यम से समीक्षा की गई।उनके द्वारा सीएचसी स्तर पर मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं और ओपीडी के बारे में जानकारी ली ग्रामीण अंचलों में टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली और कुछ निर्देश भी दिया गया।इस कार्यक्रम में सहयोग डब्ल्यू एच ओ सदस्य ज्ञान प्रकाश ,बीसीपीएम तीर्थराज यादव का रहा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |