संग्रामपुरः प्रवीण कुमार ने लिया कार्यभार, नही बताई प्राथमिकता
August 04, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। पूरे एक माह स्थानान्तरण के बाद जिले के शाहगढ़ ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी ने मंगलवार को विकासखंड संग्रामपुर मुख्यालय पहुंचकर चार्ज लिया लेकिन उनकी कोई भी प्राथमिकता बताने से कतराते नजर आये ऐसा लगा कि उन्हें विकास खंड संग्रामपुर जबरन दिया गया हो। इससे पहले खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर रही आकांक्षा सिंह के स्थानांतरण के बाद इन्हें अतिरिक्त प्रभार ब्लॉक संग्रामपुर का सौंपा गया लेकिन वर्तमान खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार निजी कारण बताकर अवकाश पर चले जाने पूरे एक माह के बाद आज ब्लॉक संग्रामपुर आये लेकिन उनके द्वारा कोई भी रुचि इस विकास खंड के लिए नहीं दिखी ऐसा प्रतीत हुआ उनसे ब्लॉक तैनाती को लेकर प्राथमिकता पूंछी गई लेकिन न तो कोई सुनिश्चित दिन ब्लॉक पर आने के बारे में जानकारी दी न तो कोई जनता के लिए इनके अंदर प्राथमिकता दिखी।
