Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः जमीन के रुपये मांगने पर मां की हत्या का आरोप! नसरुल्लापुर में मां-बेटे के बीच विवाद के बाद वारदात, आरोपी पुत्र हिरासत में


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव में जमीन की बिक्री के रुपये को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि बेटे ने अपनी करीब 50 वर्षीय मां का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया गया कि गांव निवासी रामप्रताप की पत्नी सुनीता देवी ने अपनी तीन बीघा जमीन की बिक्री से मिले रुपये अपने पुत्र विकास गंगवार से मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। परिजनों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर विकास ने कथित रूप से अपनी मां का गला दबा दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |