लंभुआ। सुल्तानपुर जिले के लंभुआ विकासखंड में बुधवार को आयोजित ब्लॉक दिवस महज औपचारिकता बनकर रह गया। दोपहर 12रू30 बजे तक ब्लॉक दिवस में न तो कोई फरियादी पहुंचा और न ही कोई प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। ऐसे में अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के लिए इंतजार करते हुए देखा गया।
ब्लॉक दिवस में तीन सचिवों ने ही व्यवस्थाओं का पूरा मोर्चा संभाले रखा। मौके पर एडीओ पंचायत प्रदीप यादव, ंकवएजी विमल पांडे, सचिव कोमल सिंह, सचिव राम केवल और सचिव हरिकेश कनौजिया मौजूद रहे। वहीं ंकव आईएसबी सुनील कुमार उपाध्याय भी ब्लॉक दिवस में मौजूद रहे।
सरकार की ओर से ब्लॉक दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करना है। लेकिन इस बार दोपहर तक किसी फरियादी के नहीं पहुंचने से आयोजन की उपयोगिता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के बीच ब्लॉक दिवस को लेकर जागरूकता और प्रचार-प्रसार की कमी भी इसकी एक वजह मानी जा रही है।
