चुनार/मिर्जापुर। गोसाईंपुर स्थित श्विंध्य गुरुकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसीश् में बी.फार्मा और डी.फार्मा के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन (दीक्षारंभ) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.ओ.पी.तिवारी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्मेसी की महत्ता समझाते हुए उनकी नई शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप-प्राचार्या डॉ. सुशीला गुप्ता ने फार्मेसी के महत्व के साथ-साथ जीवन में अनुशासन और समर्पण को सफलता का मूलमंत्र बताया।
कार्यक्रम के दौरान नवागंतुक विद्यार्थियों को कॉलेज की आचार संहिता, छात्रवृत्ति योजना, आधुनिक पुस्तकालय, कौशल विकास तथा छात्र सुविधा एवं समस्या निवारण हेतु गठित विभिन्न समितियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नवागंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संस्थान के सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से उनका विधिवत परिचय कराया गया।
