Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः कांवड़ियों का हुआ भव्य स्वागत


अमेठी। सावन माह के पावन अवसर पर अमेठी जनपद के रामगंज से भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। गेरुआ वस्त्र धारण किए शिवभक्तों के हाथों में सजी-धजी कांवड़ और ष्बोल बम... हर-हर महादेव...के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। यात्रा के शुभारंभ पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों की सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। संघ के पदाधिकारी विजय प्रकाश गुप्ता श्मंगलीश् ने बताया कि कांवड़ यात्रा सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेगी, जहां द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की जाएगी। यात्रा के दौरान सेवा भावना का भी अद्भुत दृश्य देखने को मिला। रामगंज पुलिस चैकी मोड़ पर खुशी रेस्टोरेंट की ओर से जलपान सेवा शिविर लगाकर ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। वहीं कृष्णा स्वीट हाउस ने श्रद्धालुओं के लिए खस्ता-छोला का प्रसाद वितरित किया। लालजी प्रोविजन स्टोर की ओर से नमकीन, पानी, बिस्कुट और अंगवस्त्र भेंट कर शिवभक्तों का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |