Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतःज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन का पर्व


पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखियां बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं द्वारा राखी बांधे जाने पर जिलाधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य तय करना चाहिए तथा उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों एवं सभी छात्राओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |