Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः सावन मेले और कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर


लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ (छोटी काशी) में प्रसिद्ध सावन मेले और कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने सावन के प्रथम सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत गोला गोकर्णनाथ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सावन मेले के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।सीएमओ द्वारा गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर परिसर, रिलायंस पेट्रोल पंप चेक पोस्ट तथा कंजा मंदिरध्आश्रम पर स्थापित स्वास्थ्य शिविरों का बारीकी से जायजा लिया गया, जहां रोस्टर के अनुसार तैनात चिकित्सक, फार्मासिस्ट तथा अन्य सपोर्टिंग मेडिकल स्टाफ मुस्तैद मिला। सभी शिविरों में श्रद्धालुओं के इलाज के लिए आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं, ओआरएस पैकेट व आकस्मिक चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित पाई गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न प्रमुख स्थानों पर चिकित्सीय दल एवं एंबुलेंस सेवा की 24 घंटे रोस्टरवार तैनाती की गई है। निरीक्षण के क्रम में सीएमओ ने मौके पर तैनात एम्बुलेंसों का भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। आपात स्थिति से निपटने के लिए गोला गोकर्णनाथ के नीलकंठ मैदान, रिलायंस पेट्रोल पंप तथा कंजा चैक पर 108 एम्बुलेंस की 24 घंटे मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के अंत में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को श्रद्धालुओं की सेवा में सदैव तत्पर रहने और त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |