लखनऊ। अखिल भारतीय संस्कृत परिषद्, अलीगंज में दो दिवसीय श्संस्कृत सप्ताह महोत्सवश् का भव्य समापन हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन 22 अगस्त को ष्भारतीय संस्कृति के संदर्भ में संस्कृत श्रावणी उपाकर्म, रक्षाबंधन और वेदपाठशालाष् विषय पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य अम्बरीष उपाध्याय (श्रीनेत्रपाल गुरुकुल वेदपाठशाला, कानपुर) को संस्कृत जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विशिष्ट वक्ता शुभम् शुक्ला, मुख्य अतिथि तथा परिषद् के उपाध्यक्ष डॉ. रविकिशोर त्रिवेदी ने श्रावणी उपाकर्म, रक्षाबंधन की पौराणिक प्रासंगिकता और प्रशासनिक क्षेत्र में संस्कृत की उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए।
इससे पूर्व 21 अगस्त को आयोजित संस्कृत बाल गीत और आशुभाषण प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को कार्यक्रम के अंत में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल पोरवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पत्रिका जैन ने किया। इस अवसर पर परिषद् मंत्री प्रो. प्रयाग नारायण मिश्र, लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. गौरव सिंह, डॉ. रितू सिंह, प्रो. रेखा शुक्ला और डॉ. नीलम सहित कई विद्वान उपस्थित रहे।
