Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाजारशुकुल: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत


बाजारशुकुल/अमेठी। थाना क्षेत्र के पूरे बक्तावर मजरे फुन्दनपुर गांव में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे अभिराजा (50) पत्नी प्रेमनरायन खेत से पैदल घर जा रही थीं। इसी दौरान आरोप है कि भटमऊ निवासी रामनरायन पुत्र बरसाती ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अभिराजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 25 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतका के पति प्रेमनरायन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामनरायन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह कर रहे हैं।थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है ।घटना की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |