Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: नगर निगम की लापरवाहीरू बिना नंबर और इंश्योरेंस की कबाड़ गाड़ियों से उठाया जा रहा कूड़ा, हादसे की आशंका


लखनऊ। नगर निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ जोन-8 के इब्राहिमपुर द्वितीय इलाके में बिना नंबर प्लेट और बिना फिटनेस-इंश्योरेंस की जर्जर गाड़ियों के जरिए कूड़ा उठाया जा रहा है। कबाड़ हो चुकी इन कूड़ा गाड़ियों के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई है।

हालत यह है कि गाड़ियों की स्थिति बेहद खस्ताहाल हैकृपीछे का डाला (गेट) पूरी तरह से गायब है, जिससे सड़क पर कचरा गिरने और हादसों का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं, यह गाड़ियां खुद स्टार्ट भी नहीं होतीं और इन्हें चालू करने के लिए कर्मचारियों को स्थानीय ग्रामीणों से धक्का लगवाना पड़ता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना नंबर प्लेट और इंश्योरेंस की इन कबाड़ गाड़ियों से यदि कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सड़क पर दौड़ती इन जर्जर गाड़ियों के पास न तो फिटनेस सर्टिफिकेट है और ना ही सुरक्षा के कोई इंतजाम, जो सीधे तौर पर यातायात नियमों का उल्लंघन है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मामले का तुरंत संज्ञान लेने तथा इन जानलेवा गाड़ियों को हटाकर नई व सुरक्षित गाड़ियों की व्यवस्था करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |