Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: व्यापारियों की परेशानी पर बीडीओ ने दिखाई गंभीरता, नालियों की सफाई शुरू


शुकुलबाजार/अमेठी। कस्बे के व्यापारियों की जलनिकासी से जुड़ी समस्या को लेकर दिए गए प्रार्थना पत्र पर खंड विकास अधिकारी हौसला प्रसाद ने गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू करा दी। गुरुवार को सुबेहा रोड से ब्लॉक मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्ग की दोनों तरफ की नालियों की साफ-सफाई एवं पानी की निकासी के लिए आवश्यक कार्य शुरू कराया गया। व्यापारियों ने  बताया कि नालियां लंबे समय से मिट्टी, कूड़े और गंदगी से पट गई थीं। इसके चलते बारिश का पानी नालियों से निकलने के बजाय सड़क और दुकानों के सामने जमा हो रहा था। जलभराव के कारण व्यापारियों के साथ ही राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। व्यापारियों ने इस समस्या को लेकर पूर्व में ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर शुभम गुप्ता के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा था। प्रार्थना पत्र में नालियों की सफाई, खुदाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद नालियों की सफाई का कार्य शुरू कराया गया। नाली की सफाई शुरू होने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली। व्यापारियों का कहना है कि जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने से बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर होगी। उन्होंने प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई कराए जाने की भी मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |