Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः भैसाना गांव में चकमार्ग न बनाए जाने और अतिक्रमण की हुई विभागीय अधिकारियों से शिकायत


प्रतापगढ/बाबागंज। लाखों रुपए ग्राम सभा में खर्च हुआ लेकिन उसके बाद भी ग्राम सभा में कई सारे पुरवों को जोड़ने वाले चकमार्ग का निर्माण नही हुआ तो ग्रामीणों ने उसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि चकमार्ग को सुरक्षित और संरक्षित न करने के कारण उस पर अतिक्रमण होता चला जा रहा है। जिससे सैकड़ो ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बाबागंज ब्लाक के भैसाना ग्राम सभा के रहने वाले राजकुमार और रीता देवी ने जनसुनवाई एप पर शिकायत किया है कि उनके ग्राम सभा भैसाना में मिसिरन का पुरवा से लेकर पक्की सड़क तक करीब 800 मीटर लंबा एक चकमार्ग है। उक्त चकमार्ग ग्राम सभा के कई पुरवों के साथ आस-पास के गांवों को भी जोड़ता है और उस चकमार्ग से सैकड़ो ग्रामीणों का आवागमन होता है फिर चकमार्ग का निर्माण नही कराया गया। जिससे कच्चे चकमार्ग पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और बरसात होने के कारण उन गड्ढों में पानी भर गया है। चकमार्ग पर पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त चकमार्ग पर कई स्थानों पर अराजक तत्वों ने कटीला तार घेरकर उस पर झाड़-झंखाड़ कर दिया है। जिससे चकरोड काफी सकरा हो गया है।  आरोप है कि ग्राम सभा में लाखों का धन खर्च हो चुका है लेकिन उक्त चकमार्ग का निर्माण नही कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में किसी ग्रामीण को यदि आपातकालीन सेवा जैसे मेडिकल या पुलिस की आवश्यकता पड़ गई तो कोई भी वाहन रास्ता खराब होने के कारण उनके घर तक नही पहुंच सकता है और न ही कोई ग्रामीण उस रास्ते से कोई बड़ा वाहन ले जा सकतें हैं। ग्रामीणों ने चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाकर उस पर खड़ंजा लगवाने की मांग अधिकारियों से की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |