Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सपाइयों ने प्रखर समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र जी की 94 वीं जयंती पर किया याद, उनके चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि


प्रतापगढ़। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर प्रखर समाजवादी चिंतक एवं दार्शनिक छोटे लोहिया श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की 94वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव व संचालन जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय जनेश्वर मिश्रा जी समाजवादी पार्टी के प्रमुख राजनेता थे, जिन्हें छोटे लोहिया के नाम से जाना जाता था। वह भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते थे। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। और छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। वे केंद्र सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री भी रहे। जनेश्वर मिश्र जी डा. राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित थे और जाति-पाति के भेदभाव से उठकर काम किया, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहकर उन्होंने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। समाजवादी पार्टी कि सरकार में लखनऊ स्थित एशिया का सबसे खूबसूरत जनेश्वर मिश्र पार्क उनकी याद में बनाया गया। सभी समाजवादी साथियों को उनके पदचिन्हों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र उपाध्याय, जावेद अख्तर, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, सदर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राम बहादुर पटेल, शिक्षक सभा अध्यक्ष जगदीश यादव, व्यापार सभा अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, अनिल मौर्या, शिव प्रसाद सोनी, राजेश गौड़, विकास यादव, अनिल गौतम, ऋषभ शुक्ला, राजीव विश्वकर्मा, शनि गुप्ता, रविकांत पाठक, रामलोचन सिंह, किशुन लाल सरोज, राजू यादव, इमरान सभासद, प्रदीप कनौजिया, सराफत उल्ला, मो. समीम, अहमद अली, अब्दुल हई, शिवम तिवारी, मुश्ताक अहमद, मो.जलाल, प्रवेश मौर्या, फैजान अहमद, रामधन यादव, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, मानवेन्द्र पटेल, रमाशंकर यादव, अशोक कुमार, रविशंकर यादव, आकाश गुप्ता, रोहित कुमार, मो. तौफीक, शिवशंकर यादव, राजेश यादव, प्रदीप यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |