Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोईः घर से लापता बुजुर्ग का नाले में मिला शव


तिलोई/अमेठी। जिले की मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के कुटमरा गांव में एक नाले से बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने सुबह खेतों की ओर जाते समय शव को बहते देखा, जिसके बाद उन्होंने मोहनगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग 7 अगस्त, 2026 की रात खाना खाने के बाद से लापता थे। रात लगभग 11.30 बजे बिस्तर पर न देखने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।सुबह पड़ोसियों, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया गया, पर बुजुर्ग का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने शिवरतनगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।चार दिन बाद उन्हें सूचना मिली कि मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के नाइया नाले में एक वृद्ध का शव मिला है, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।शव की पहचान दादूपुर, थाना शिवरतनगंज निवासी 70 वर्षीय मथुरा प्रसाद यादव पुत्र रामलौटन के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र अरुण कुमार यादव उर्फ राजू ने मोहनगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने और उचित कार्रवाई की मांग की है।मोहनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |