Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बच्चों संग बाजार निकली महिला पर युवक ने फेंका खौलती चाय


लखनऊ । आलमबाग इलाके के सुजानपुरा में रहने वाली महिला अपने बच्चों का सामान लेने बाजार गई थी । इसी बीच एक व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई । आपसी विवाद में गुस्साए व्यक्ति ने पीड़िता पर खौलती चाय फेंक दी । पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दी । आलमबाग थाना क्षेत्र के सुजानपुरा में अपने परिवार संग रहने वाली सुषमा पत्नी रंजीत कुमार के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे वह बच्चों का कुछ सामान लेने बाजार गई थी । इसी दौरान एक चाय की दुकान के  निकट ओमनगर आलमबाग निवासी हैदर अली नामक व्यक्ति से उन्हें पागल कह दिया । पीड़िता के विरोध पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई । गुस्साए हैदर ने पास के चाय की दुकान में उबल रही चाय को पीड़िता पर फेंक दिया जिससे वह जल गई । पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय आलमबाग थाने में की है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |