लखनऊ: आर.जी.एस ग्रुप आफ कॉलेज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, चेयरमैन ने किया झंडारोहण
August 20, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे रोड पर स्थित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आर. जी. एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज, लखनऊ द्वारा चेयरमैन पवन शुक्ला एवं सचिव द्वारा गौरवपूर्ण ध्वजारोहण किया गया। वहीं विद्यार्थियों और स्टाफ द्वारा देशभक्ति के नारों (श्लोगन) और सुंदर रंगोली का प्रदर्शन।संस्थान की ओर से एकजुटता और राष्ट्रप्रेम को दर्शाती एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में संस्थान के शीर्ष नेतृत्व और सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी रहीरूडॉ. अरुण कुमार पाणिग्राही (प्राचार्य, आर. जी. एस. कॉलेज)डॉ. आर. के. मिश्रा (चिकित्साधीक्षक)डॉ. अविनाश चंद्र त्रिपाठी (डायरेक्टर, आर. जी. एस. कॉलेज ऑफ फार्मेसी)श्री अंकित कुमार मिश्रा (मैनेजर) एवं सभी शिक्षकगण, चिकित्सकगण, कर्मचारी और भारी संख्या में उत्साही विद्यार्थी। यह आयोजन राष्ट्र के प्रति सम्मान और कॉलेज परिवार की एकजुटता का एक सुंदर प्रतीक रहा।
