लखनऊ: आशियाना पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप,कलयुगी संतानों ने वृद्ध मां को मारपीट कर घर के बाहर था खदेड़ा
August 20, 2026
आलमबाग। आशियाना इलाके के सालेह नगर में रहने वाली एक 65 वर्षीय वृद्धा को उसके बेटो और बहु ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया तब से वृद्धा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है आशियाना पुलिस से कोई मदद न मिलने पर वृद्धा ने पुलिस अधिकारी से शिकायत की, अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने शिकायती पत्र को बदलवा एनसीआर में कार्यवाही कर दिया। आशियाना इलाके के रुचि खंड सालेह नगर में 65 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी स्व राम चंद्र रहती है। जिनकी तीन संतान रामजी, मोहित लोधी और अभिषेक लोधी है और उसी मकान में रहते है। पीड़ित वृद्धा के अनुसार बीते 08 अगस्त की शाम उनके बेटे मोहित और मोहित की पत्नी प्रियंका और छोटा बेटा अभिषेक व प्रियंका के मायके वालो ने मिलकर उन्हें कमरे में बंद कर बेरहमी मारा पीटा था बड़े बेटे ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दिया था लेकिन पुलिस के मौजूदगी में भी उन्हें मारा पीटा जा रहा था और पुलिस मूकदर्शक बनी रही और उनके बेटे बहु ने मिलकर उन्हें घर के बाहर निकाल दिया जिसकी शिकायत उन्होंने आशियाना थाने पर की थी लेकिन उन्हें किला पुलिस चैकी भेज दिया गया जहां चैकी इंचार्ज पारिवारिक कलह बताकर मामले से पल्ला झाड़ते रहे और कोई कार्यवाही नहीं किया जिसपर वृद्धा ने पुलिस सहायक आयुक्त कैंट से मदद की गुहार लगाई आरोप है कि अधिकारी के आदेश के बाद किला चैकी प्रभारी ने उन्हें बुलाकर अपने अनुसार शिकायती पत्र लिखवाया और 19 अगस्त को एनसीआर में दर्ज कर लिया लेकिन उनके बेटे और बहु के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया और न ही उन्हें घर में प्रवेश कराया तब से वह दर दर भटक रही है ।
