संग्रामपुर: सर्पदंश की आंशका, युवक का हुआ उपचार
August 06, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को तड़के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के भैरोपुर निवासी गुलशन पुत्र सुरेश कुमार उम्र 22 वर्ष को सर्पदंश की आशंका से परिजनों ने निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया। परिजनों ने बताया कि बरसात हो रही थी कि अचानक गुलशन तड़के उठा और किसी काम के लिए घर से निकला उसे लगा कि कोई जहरीला जानवर काट लिया है और सर्पदंश की आशंका से जोर -जोर घबड़ाहट देखकर हम लोगों ने गुलशन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया।
.jpg)