संग्रामपुर: ग्राम प्रधान ने कांवड़ियों को किया विदा
August 06, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा संग्रामपुर के प्रधान और ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रा के लिए निकली गांव की सैकड़ो लोगों टोली को तिलक लगाकर और फूल माला बरसाकर विदाई की। कांवड़ियों की टोली को नजदीकी रेलवे स्टेशन अन्तू ( मां चंद्रिकन धाम) तक अपने वाहनों से गाजे बाजे और हर -हर महादेव के जयघोष के बीच पहुंचाया और शिव भक्तों भावपूर्ण विदाई दी।इस अवसर पर संग्रामपुर के प्रधान इन्द्रभान सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि शिव भक्तों की सेवा करना से बाबा बैजनाथ धाम का आशिर्वाद मिलता है।इस यात्रा में ग्रामसभा संग्रामपुर के लोहारन का पुरवा,खुटाहना, तिहैतनपुर, नारायनपुर,पूरे कुंजल,पूरे भुलई आदि गांव के सैकड़ो कावंड़ियां इस टोली में शामिल हुए।
