लखनऊ: पति ने पत्नी की हत्या कर बहन को मार डाला और की खुदकुशी,! लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने घटनास्थल पहुचे, किया मुआयना, गहनता से जांच-पड़ताल जारी
August 20, 2026
लखनऊ। लखनऊ में एसबीआई के फील्ड अफसर ने पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। और खुद भी गोली मारकर जान दे दी,वारदात को प्लानिंग करके अंजाम दिया गया। गुरुवार दोपहर करीब 12रू05 बजे मानस कार से आईसीआईसीआई बैंक पहुंचा,फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया, थोड़ी देर उनसे बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया, दोपहर 12रू30 बजे वह सीधे दो किमी दूर अपने घर पहुंचा। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मानस पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद उसने सबसे पहले कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। फिर टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चला दी। इसके बाद मानस ने बहन शीबा की गोली मारकर हत्या कर दी, शीबा मानसिक बीमार थी, उसका इलाज चल रहा था। मानस को डर था कि उसके मरने के बाद बहन की देखभाल कौन करेगा और मानस ने खुद को भी गोली मार ली। दो गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागकर पहुंचे और दरवाजा तोड़ दिया। अंदर भाई-बहन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। वारदात गोमतीनगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने जांच की। लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा भी मौके पर पहुंचे। मानस बाजपेई हुसड़िया चैराहे के पास अपनी बहन शीबा (28) के साथ किराए के मकान में रहता था। वह एसबीआई की इंजीनियरिंग कॉलेज ब्रांच में फील्ड ऑफिसर था। मानस के माता-पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने घटनास्थल का मुआयना किया और बाद बताया मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी की हत्या कर कुछ ही मिनट में घर लौटा और स्टेटस लगाकर बहन की हत्या की और खुद को मार लिया। पड़ोसी पहुंचे तो उन्हें दोनों की डेडबॉडी मिली। पुलिस को घटनास्थल से हथियार बरामद हुआ है। मानस के परिजनों से जो बात हुई है, उसमें यह बात सामने आई है कि बहन तूलिका पिछले 3 साल से डिप्रेशन में रहती थी। बीमार थी तीनों की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले की अभी तफ्तीश की जा रही है। जो दोनों तरफ के परिवार जनों के बयान सामने आए हैं, उनके आधार पर जांच हो रही है। फॉरेंसिक टीम ने तमाम साक्ष्य कलेक्ट किए हैं।
